सोना धाकड़ का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
11 घंटे 34 मिनट में मेहंदी कोन से 12.5 फीट लंबे कपड़े पर लिखी संपूर्ण हनुमान चालीसा, बनाई हनुमानजी की आकृति
देपालपुर (संदीप सेन)।
देपालपुर विधानसभा के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब ग्राम दौलताबाद (जिला इंदौर) की प्रतिभाशाली बेटी सोना धाकड़ ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर प्रदेश और क्षेत्र का मान बढ़ाया। सोना ने मेहंदी कोन की सहायता से सफेद कपड़े पर 11 घंटे 34 मिनट में 12.5 फीट लंबी और 2.83 फीट चौड़ी भगवान श्री हनुमान जी की आकर्षक एवं भव्य आकृति तैयार की। इतना ही नहीं, इसी कलाकृति में उन्होंने संपूर्ण हनुमान चालीसा भी अत्यंत सुंदर एवं कलात्मक शैली में अंकित की।
उनकी यह अनूठी प्रस्तुति कला, श्रद्धा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई। इस विलक्षण उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सोना धाकड़ के नाम को आधिकारिक रूप से दर्ज किया है। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे ग्राम दौलताबाद, देपालपुर विधानसभा, इंदौर जिले और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
