वैश्य सम्मेलन में 25 घटक समाजों के कई प्रत्याशी आएंगे
मप्र वैश्य महासम्मेलन द्वारा 25 से अधिक घटक समाजों के 30 वर्ष से अधिक आयु के विवाह योग्य अविवाहित प्रत्याशियों एवं विधवा-विधुर तलाकशुदा प्रत्याशियों के लिए सम्मेलन रविवार 27 सितम्बर को रवीन्द्र नाट्या गृह में आयोजित होगा। प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, सम्मेलन संयोजक राजेश गर्ग एवं शिव जिन्दल ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल सहित शहर के सभी प्रमुख वैश्य घटकों के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नियमित बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
गीता भवन में आयोजित बैठक में दिनेश मित्तल के मुख्य आतिथ्य में सभी घटक समाजों की बैठक का आयोजन किया गया। टीकमचंद गर्ग केटी, राजेश चेलावत, शक्तिनाथ गुप्ता, अनिल खंडेलवाल, हर्ष मेहता, राजेश गर्ग केटी, निलेश अग्रवाल, हरीश विजयवर्गीय, अनिल तोडीवाल, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सतीश गुप्ता, विशाल पोरवाल मौजूद थे।
