सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

माणिकबाग चौराहा को मेजर हमजा आरिफ चौराहा करने की उठी मांग

धनवंतरी नगर में रहने वाले मेजर हमजा आरिफ की बीते दिनों जेसलमेर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका पार्थिव देह का अंतिम संस्कार इंदौर में ही किया गया। अब सामाजिक कार्यकर्ता ने माणिकबाग चौराहा का नाम मेजर हमजा आरिफ चौराहा करने की मांग की है।

सुबुर अहमद गौरी ने सोशल मीडिया पर अपील की है कि चौराहा का नाम बदला जाना चाहिए, जिससे वीर सपूत के नाम पर सार्वजनिक स्थल हो और यह ना केवल उनके बलिदान को श्रद्धांजलि है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। इसके अलावा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक अन्य मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मेजर हमजा आरिफ के अंतिम संस्कार में कोई भी शहर का जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था।

इसको लेकर भी अब सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लोग जनप्रतिनिधियों को समय नहीं होने का हवाला देते हुए लपेट रहे हैं।