चौकसे दिल्ली से लौटे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की कल दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा भवन में रिपोर्ट पेशी थी। कल बैठक में वेणु गोपाल मौजूद नहीं थे, लेकिन हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, शशिकांत सेंथिल, वंशीचन्द्र रेड्डी, उषा नायडू, रणविजय लोचव की मौजूदगी में चौकसे ने इंदौर में हुए कार्यों की जानकारी दी। वहीं सभी नेताओं ने यही कहा कि मजबूती से काम करना, जो कमेटियां बनी है उसकी जिम्मेदारी दो, बूथ स्तर पर जिम्मेदारी तय करो, जो वार्ड कमेटियां और बूथ कमेटियां बची है, जिनकी फिजिकल वेरिफिकेशन बची है उनको जल्दी से पूरा करो।
बूथ स्तर के संगठन पर इस बैठक में जोर दिया गया। इस बैठक के बाद चौकसे इंदौर के लिए निकले थे और कल रात ही वापस इंदौर आ गए थे।
