धोखाधड़ी कर बुजुर्ग से 6.21 लाख रुपए ठगे
इंदौर। साइबर ठगों ने सांवेर क्षेत्र के एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर करीब साढ़े छह महीने के दौरान 6.21 लाख रुपए की ठगी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम राजोदा निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग से अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 6,21,461 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
