वैश्य और अग्रमंच की महिलाएं करेंगी तीज उत्सव
वैश्य महिला महासंगठन मध्य प्रदेश एवं संस्था अग्रमंच द्वारा सिंजारा तीज उत्सव 14 अगस्त को होटल में धूमधाम से मनाया जायेगा। दीपिका गोयल ने बताया कि महिला सदस्यों द्वारा महिलाओं के त्यौहार सिंजारा तीज उत्सव मनाया जावेगा। महिलाओं के लिये ड्रेस ग्रीन या लहरिया साड़ी रखा गया है।
इस अवसर पर महिलाओं के लिये मेंहदी की व्यवस्था की गई है। महिलाएं इस पर्व पर शिव-पार्वती का पूजन कर अपने सुहाग की रक्षा की कामना करेंगी तथा लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उन्हे सावन का झूला झुलाऐंगी। पूजा पाठ के पश्चात सिंजारा रंगारंग कार्यक्रम होगा, अंताक्षरी के सुर गूंजेंगे तथा तंबोला खेला जावेगा साथ ही अन्य सरप्राईज प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की जावेंगी।
