समाजसेवी किशोर गोयल का सम्मान
इंदौर (सिटी ब् ला स् ट
हरिओम योग केंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने तथा योग प्रेमियों के मिलन समारोह के उपलक्ष्य में सम्मान का आयोजन किया। चमेलीदेवी योग केंद्र के संयोजक किशोर गोयल को योग के क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित कर प्रमाण- पत्र दिया। इस अवसर पर अनिमेष भार्गव, ओमानंद गुरु, चेतना जोशी, डॉ. संध्या चौकसे, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. लोकेश जोशी, गोपाल गोयल, ब्रजेश गुप्ता, डॉ. अंतिम जैन, रिंकू पोरवाल, डॉ. हरीश डागुर, डॉ. निर्मल महाजन, डॉ. आरके वाजपेयी, ओमप्रकाश जायसवाल, हेतराम चौकसे, मनोज वर्मा, राकेश चौधरी, अश्विनी वर्मा, केसी जैन, प्रेमकुमार दुआ मौजूद थे।
