राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू
15 अगस्त पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी मैदान महेश गार्ड लाइन में आयोजित किया जाना है। इस गरिमामय कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने तैयारी बैठक भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में
प्रस्तुतियां मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में दी गई। मधु पंवार, लीना श्रीवास का सम्मान किया गया। दीपक कर्दम, प्रदीप जोशी, संजय त्रिपाठी, प्रियंका पाण्डे, अरविंद तिवारी, प्रमोद दीक्षित, अभिषेक चेंडके, मुकेश अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, हिमांशु प्रजापति, नवजीवन विजय पंवार, रिंकेश वैश्य, रोशन राय सहित अन्य मौजूद थे।
अलग-अलग दायित्व अलग-अलग अधिकारियों को दिए गए। राष्ट्रीय पर्व में अधिकारी और कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से शामिल होवे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाए। शासकीय कार्यालय और संस्थाओं में अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण भी किया जाए। विद्युत सज्जा भी हो, उत्कृष्ट कार्य वर्ष भर करने वाले अधिकारी, कर्मचारी और संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाए।
इसके लिए 12 अगस्त तक प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए हैं। समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा।
