युवा मोर्चा अध्यक्ष की खीचतान में अब पिंगले की शिकायत भोपाल पहुंची
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष पद को लेकर करीब एक दर्जन युवा भाजपाई दावेदार है और इन सभी में आपसी खीचतान और अंदरुनी गुटबाजी कई माह से चल रही है। एक-दूसरे की शिकायतें की जा रही है। अध्यक्ष पद की दौड़ में वर्तमान महामंत्री मयूरेश पिंगले भी है, जिनके खिलाफ शिकायतें भाजपा प्रदेश कार्यालय और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है, इसमें कई तरह की जानकारी भी दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा नगर अध्यक्ष ने 11 नामों की पैनल भोपाल भेजी थी, जिसमें सभी गुटों का समावेश किया गया था। मिश्रा ने विवाद से बचने के लिए 11 नामों को एक साथ भेजा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभी 15 जिलों में अध्यक्ष की नियुक्तियां कर दी है, लेकिन इंदौर के मामले में सर्वसहमति नहीं बन पा रही है इसलिए नियुक्तियां रूकी हुई है।
पहले कांग्रेस परिवार से पिता के जुड़े की पृष्ठभूमि को लेकर अक्षांशु तिवारी की भी शिकायतें भोपाल की गई थी। अलग-अलग दावेदारों की अलग-अलग शिकायतें भोपाल पहुंच रही है और अब पिंगले की शिकायत भोपाल पहुंची है।
