मौत गुले तारों से हुआ हादसा
मकान मालिक की लापरवाही आई सामने, खराब और कटे वायर से लगा करंट, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
बाणगंगा थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक बिजली का कार्य कराने और सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मकान मालिक द्वारा बिना किसी दक्ष इलेक्ट्रीशियन के कराया गया अधूरा व खराब काम एक युवक की मौत की वजह बना। जांच में प्रथम दृष्टया मकान मालिक की गंभीर लापरवाही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार, गत 6 जून को क्षेत्र में हुई गणेश चौहान नाम के व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में मर्ग कायम कर अग्रिम जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक गणेश मकान के बाथरूम में लाइट लगाने गया था। बाथरूम में नीचे पानी भरा हुआ था और वहां की वायरिंग अत्यंत खराब व असुरक्षित स्थिति में थी।
लाइट लगाने के दौरान अचानक फैला जोरदार करंट लगने से गणेश गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवक की मृत्यु बिजली का जोरदार झटका लगने से हुई है। पुलिस द्वारा मामले की सूक्ष्मता से की गई विस्तृत जांच में यह बात उजागर हुई कि मकान मालिक आनंद मौर्य निवासी आइडियल स्कूल के पास, बाणगंगा ने घर में बिजली का काम किसी तकनीकी रूप से दक्ष इलेक्ट्रीशियन से नहीं कराया था।
साथ ही वहां काम करने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, यदि मकान मालिक समय रहते वायरिंग दुरुस्त कराता या किसी कुशल कारीगर से काम लेता तो यह हादसा टल सकता था। जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक गणेश की मौत पूरी तरह से मकान मालिक आनंद मौर्य की घोर लापरवाही का परिणाम थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी मकान मालिक आनंद मौर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से प्रतिबंधित आईगेट बी 40000 डिस्पोजेबल वेप के चार पैकेट मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सुमित नंद निवासी रेत मंडी
