सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

15 दिवसीय ‘पीएम स्वनिधि पखवाड़ा' शुरू

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना देश के शहरी पथ विक्रेताओं को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित हुई है। योजना के माध्यम से पात्र पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध त्रण, डिजिटल वित्तीय सेवाओं तथा लंक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका सुदृढ़ हुई है। योजना के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने तथा शेष पात्र पथ विक्रेताओं तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगरीय विकास एवं आवास विभाग,द्वारा 15 अगस्त तक 'विशेष पीएम स्वनिधि पखवाड़ा' आयोजित किया जा रहा है। अभियान की थीम 'स्वनिधि से समृद्धि: आत्मनिर्भर शहरी मध्यप्रदेश की ओर' निर्धारित की गई है।