इंदौर के कलाकार पुष्पांशु खले की फिल्म देखने पहुंचे दर्शक
शहर के युवा कलाकार पुष्पांशु खले द्वारा अभिनीत फिल्म दुल्हनियां ले आएगी सी 21 माल के थियेटर में लगाई गई। फिल्म देखने के लिए दर्शक पहुंचे। जिगर लाला का रोल निभाने वाले अभिनेता पुष्पांशु खले की काफी सराहना की। इस अवसर पर अभिनेता पुष्पांशु खले ने उपस्थित इंदौर के दर्शकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फिल्म हंसी- मजाक से परिपूर्ण परिवार के साथ देखने लायक है।
