सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कोली समाजजनों ने की स्मारिक को लेकर वर्चुअल बैठक

कोली समाज के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने बताया कि कोली समाज की स्मारिका के 55 साल के सफर के प्रकाशन को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, डीपी शंखवार, हरीश चन्द्रावत, प्रकाश महावर कोली, अमरनाथ, दत्तात्रेय रेड्डी, नागाबेन बुल्ला, किशोर शेख, दयानंद कोली, उत्तमसिंह कश्यप ऑनलाइन बैठक में मौजूद रहे।

उद्योगपति सुरेन्द्र सीडाना, सुषमा डीडाना दम्पति का ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष संजय अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, गीता अरोड़ा, राकेश डिम्पल, पूजा अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, चिराग अरोड़ा, उषा अरोड़ा सहित अन्य ने स्वागत किया।