सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

बस्तियों में रहने वाले गरीबों को मिलेगा बेहतर मुफ्त इलाज लोगों को अब नहीं करना पड़ेगा इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में खर्चा

मुफ्त इलाज के साथ मिलेगी क्लीनिक में अन्य सुविधाएं

हॉकर्स जोन के पास मिलेगी संजीवनी की सौगात

विधानसभा 5 के पिपलियाहांना क्षेत्र में गरीब बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए क्षेत्र में पहला संजीवनी क्लिनिक अब बनकर तैयार हो गया। आने वाले दिनों में बेहद जल्द निगम द्वारा हॉकर्स जोन के पास करीब 35 लाख से ज्यादा की लागत से तैयार क्षेत्र के पहले संजीवनी क्लीनिक की सौगात बेहद जल्द देने की तैयारी है। जिसको लेकर इन दिनों यहां तेजी के साथ काम चल रहा है।

वार्ड क्रमांक 50 से जुड़े रमाबाई नगर, तालाब की पाल के पास स्थित गरीब बस्ती में मध्यमवर्गीय परिवारों के लोगों को अब अपने इलाज के लिए होने वाले खर्च की चिंता नहीं रहेगी। क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन और विधायक महेंद्र

संजीवनी क्लीनिक निर्माण का कार्य अंतिम दौर में

वर्तमान में यहां संजीवनी क्लीनिक निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। कहा जा रहा है कि जल्द तैयार संजीवनी क्लिनिक को शुरू कर क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा के लिए बड़ी सौगात के रूप में निगम की देने की तैयारी है। पार्षद जैन ने बताया कि हमारा प्रयास है कि विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से जल्द क्षेत्र की बस्तियों में रहने वाले हजारों रहवासियों की सुविधा के लिए संजीवनी क्लिनिक का विधिवध लोकार्पण कर जनता को सौंप दे।

इसके लिए वर्तमान में यहां बचें काम तेजी के साथ पूरे करवाने के प्रयास कर रहे है। निःशुल्क इलाज की सुविधा शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना संजीवनी क्लिनिक में आने वाले दिनों में मिलने वाली है।