सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पूर्व पार्षद के हुए नेत्रदान

वैश्य और अग्रवाल समाज के वरिष्ठ और लायंस क्लब से जुडे डॉ. कुलभूषण मित्तल की माताजी और पूर्व पार्षद सुशीलारानी मित्तल का निधन हुआ। परिजनों ने सुशीलारानी की इच्छानुसार एम के इंटरनेशनल आई बैंक की टीम को उनके नेत्रदान का कार्य भी किया। निधन के पूर्व सुशीलारानी मित्तल ने विगत दिनों अपने निवास के पास वाली जमीन जो करीब 5 करोड रुपए की थी वह जगह जनहित में विधयाक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील पर निगम को इसलिए सौप दी थी कि यहां से सार्वजनिक मार्ग निकल सके।

अंतिम यात्रा टेलीफोन नगर से निकलकर रीजनल मुक्तिधाम पहुंची। बडी संख्या में अग्रवाल समाजजन, कई राजनेता, वैश्य समाजजन, लायंस क्लब और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक शुक्ला, पिंटू जोशी, अरविंद बागड़ी, संजय बांकडा, किशोर गोयल, संतोष गोयल, विपिन खुजनेरी, के.के. गोयल सहित बड़ी संख्या में शहर के चिकित्सक, पत्रकार एवं स्नेहीजन शामिल हुए।