सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

पटवारी के घर का मुgा विरंधियंं ने कैमरे चैक करने तक का मझाया

बुलाई थी निगम चुनाव और उम्मीदवार को लेकर बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बिजलपुर स्थित निवास पर कल कांग्रेस के चुनिंदा लोगों की बैठक नगर निगम चुनाव को लेकर बुलाई गई थी। इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, निगम में नेताप्रतिपक्ष और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया गया था। बैठक में मुद्दे पर आधारित तकरार चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी के बीच जरूर हुई थी और बहस के इस मुद्दे को पटवारी ने तत्काल रोक भी दिया था, लेकिन इस तकरार को जमकर हवा देने की कोशिश की गई।

कुछ लोगों ने तो यहां तक चला दिया कि कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश की गई और विरोधियों ने यहां तक कहा कि जहां बैठक पटवारी के अन्दर घर में हुई वहां के वीडियो के फुटेज उस बैठक के सार्वजनिक किए जाए और यहां तक कहा कि पुलिस हस्तक्षेप करे और कैमरा की रिकार्डिंग चेक करें और उस आधार पर कुर्सी उठाने वालों पर प्रकरण भी दर्ज करें। कल इस बैठक के बाद हर कांग्रेसी इस बैठक का मुद्दा जानना चाहता था तो

विपक्षी भाजपाई भी पूरे माजरे को समझना चाहते थे, जबकि विपक्षियों ने ही इस मुद्दे को जमकर हवा दी, जिससे मीडिया की उत्सुकता भी बनी और सही बात यही सामने आई कि बैठक में मुद्दे पर तकरार कुछ वाक्य पर ज्यादा हो गई थी, लेकिन वह मुद्दा संभालने लायक था, जो संभल भी गया, लेकिन चर्चा कुछ और तक बन गई। पटवारी ने कल अपने गृह क्षेत्र इंदौर की चिंता अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर पाली थी और उसी

मुद्दे पर अपने निवास पर बैठक बुलाई थी। पार्षद के टिकिट कैसे बांटे जाए, कैसे अच्छे उम्मीदवार ढूंढे जाए, इन सब मुद्दों के बीच शहर कांग्रेस अध्यक्षाEचटू चौकसे, विधानसभा प्रभारी दीपू यादव, राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, शैलेष गर्ग, अमन बजाज, दिनेश मल्हार, सोनिला मिमरोट, रीना बौरासी बैठक में मौजूद थे। मुद्दा यह भी था कि सभी विधानसभा प्रभारी योग्य उम्मीदवारों के नाम दें। जीतू पटवारी

ने यह भी कहा था कि वे टिकिट के लिए सर्वे कराएंगे और सीधा देखूंगा कि कौन अच्छा उम्मीदवार है, साथ ही यह मुद्दा भी उठा कि आगामी दिनों लगातार कांग्रेस को आन्दोलन करना है। भाजपा सरकार के साथ पुलिस के रवैये को लेकर भी चर्चा हुई। इसी चर्चा के बीच चिंटू और पिंटू के बीच एजेंडे को लेकर बहस हो गई थी।

पिंटू जोशी ने हमेशा की तरह कल भी क्रॉस प्रश्न किया उससे चिंटू नाराज हो गए कि बार- बार आप एजेंडे को काटने की कोशिश करते हो, दोनों के बीच हल्की तकरार भी हुई। पटवारी ने दोनों को शांत किया और फिर मीटिंग शुरू कर दी। इस मुद्दे के बाद कांग्रेसियों में भी चर्चा रही कि चिंटू चौकसे के कार्यकाल में संगठन मंडलम स्तर पर मजबूत हुआ है और इसे अब बूथ स्तर पर ले जाया जा रहा है और चिंटू चौकसे निःस्वार्थ काम संगठन के लिए कर रहे हैं।

हल्की तकरार के बाद मीटिंग भी हुई, नाश्ता भी हुआ, सभी गले भी मिले और बाहर आए तो कुछ समर्थक वहां मौजूद थे उनके साथ चित्र भी खिचवाया।