सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आम आदमी पार्टी का ई-20 पेट्रोल के खिलाफ ऑनलाइन अभियान

आम आदमी पार्टी ने आज देश भर के साथ प्रदेश और इंदौर शहर-जिला में ई-20 पेट्रोल के खिलाफ देश के लोगों की आवाज एक साथ अभियान की शुरूआत की। सीधे आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल से इस आयोजन को जोड़ा गया। सभी को सुबह 11.30 बजे से जोड़ा गया और समाचार लिखे जाने तक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के खिलाफ उद्बोधन देने वाले हैं, जो दोपहर तक चलेगा।

ऑनलाइन जुड़ने का क्रम शुरू हो चुका है। इसके लिए सभी आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे ऑनलाइन जुड़ने के बाद उसका स्क्रीन शॉट लेकर अपने-अपने अध्यक्ष को भेजे और सभी शहर व जिला अध्यक्ष प्राप्त होने वाली स्क्रीन शॉट को अपने झोन प्रभारी को भेजेंगे और सारी स्क्रीन शॉट दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास भेजी जाएगी।