सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

स्कूटी से गिराकर छिनी वैशाखी

तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमा की फेल में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने स्कूटी पर बैठे फरियादी का कॉलर पकड़कर उन्हें नीचे पटक दिया और जब वे उठने की कोशिश करने लगे तो उनकी सहारा देने वाली स्टिक (वैशाखी) छीनकर हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गोमा की फेल निवासी फरियादी परसराम पिता मोहन लाल नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि इलाके में ही रहने वाला आरोपी मनोज उर्फ मूछ श्रीवास उन्हें रास्ते में मिला। आरोपी उनसे पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 16/26 में जबरन राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। जब परसराम ने केस में राजीनामा करने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आपा खो बैठा और गालियां देने लगा। फरियादी ने जब गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपी मनोज ने