सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

युवक पर हुआ वीडियो बनाने की शंका में हमला

महिला समेत तीन लोगों ने पीटा कड़े से वार कर कान फोड़ा

बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित मुखर्जी नगर में वीडियो बनाने की बात को लेकर तीन लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी के साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने हाथ में पहने कड़े से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों कानों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गोविंद नगर खारचा निवासी फरियादी संदीप उर्फ बबलू पिता रघुनंदन प्रजापति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे मुखर्जी नगर क्षेत्र में निकले।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। मौजूद थे, तभी वहां आरोपी लाखन यादव, सोनम नाम की महिला और उनका एक अन्य साथी मिला। तीनों अचानक फरियादी के पास पहुंचे और बहस करते हुए कहने लगे कि तू हमारी वीडियो क्यों बना रहा है?

जब फरियादी संदीप ने स्पष्ट किया कि वह किसी की कोई वीडियो नहीं बना रहा है, तो तीनों आरोपी भड़क गए और गालियां देने लगे। संदीप द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी लाखन यादव ने अपने हाथ में पहने कड़े से संदीप पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों कानों पर गहरी चोट आई और खून निकलने लगा। हमले के बाद