सहायक प्राध्यापक परीक्षा कल
न.प्र.)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2025 (भाग-2) का आयोजन 2 अगस्त(रविवार) को ऑफलाइन पद्धति से किया जाएगा। परीक्षा अग्रांकित 6 विषयों के लिए दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से तथा द्वितीय सत्र दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक इंदौर एवं भोपाल संभाग के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनट पहले केन्द्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। सीसीटीवी सर्विलेंस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के माध्यम से तलाशी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी।
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनुमति एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची प्रदर्शित रहेगी, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा।
