सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दोस्त का व्हाट्सएप हैक कर 30 हजार रुपये की ठगी

स्कैनर भेजकर ट्रांसफर कराए रुपये

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां शातिर जालसाज ने पीड़ित के दोस्त का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर आपातकाल का बहाना बनाया और हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब उसके दोस्त का फोन आया और उसने व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी दी। फरियादी की शिकायत पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अशोक पिता घनश्याम दास मोदानी ने भंवरकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उनके मोबाइल पर उनके दोस्त के व्हाट्सएप नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मुझे आपकी मदद की जरूरत है, अर्जेंट 30 हजार रुपये चाहिए, मैं

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े बाद में लौटा दूंगा। दोस्त की परेशानी समझकर अशोक ने पैसे देने पर सहमति जता दी। इसके बाद जालसाज ने दोस्त के व्हाट्सएप से एक यूपीआई क्यूआर स्कैनर भेजा, जो अनीश कुमार के नाम से पंजीकृत यूपीआई आईडी 9117795489ॅजूबे से जुड़ा था।

फरियादी ने उस स्कैनर के माध्यम से अपने मोबाइल बैंकिंग से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब वास्तविक दोस्त का फोन आया, तो उसने बताया कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और यदि कोई उससे पैसे मांगे तो न दें। ठगी का शिकार होने का पता चलते ही फरियादी पुलिस के पास पहुंचे।

भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर संबंधित यूपीआई आईडी व ट्रांजैक्शन की मदद से साइबर सेल के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।