15 अगस्त से पहले अंधेरे से मिलेगी राहत
अगले माह 15 अगस्त आजादी पर्व से पहले क्षेत्र के लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी। जिसके अंतर्गत काली पुलिया आजाद नगर से गोल चौराहे तक के लंबे हिस्से का अंधेरा अब दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और पार्षद महेश बसवाल के प्रयासों से करीब 800 मीटर लंबे हिस्से में 24 नए बिजली के पोल पर 50 से ज्यादा तेज रोशनी वाली एलइडी लाइटिंग जगमगाएगी।
पहले चरण में लगी थी 60 पोल पर सवा सौ लाइटिंग
गौरतलब है कि करीब आठ साल पूर्व पहले चरण में जहां मूसाखेड़ी रिंगरोड चौराहे से आजाद नगर तक सड़क के बीच करीब 60 बिजली के पोल पर सवा सौ से ज्यादा आकर्षक लाइटिंग लगाने का काम किया गया था। वहीं अब दूसरे चरण की फीडर रोड तैयार होने के दो साल बाद क्षेत्रीय रहवासियों और व्यापारियों की मांग पर पार्षद बसवाल के लगातार प्रयासों के बाद इस छूटे हुए बड़े हिस्से में दो दर्जन बिजली के नए पोल लगाकर जल्द इस पर 50 से ज्यादा एलइडी लाइटिंग लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
15 अगस्त से पहले मिलेगी मूसाखेड़ी रोड़ पर अंधेरे से राहत
यही नहीं वर्तमान में लाइटिंग और बड़े बिजली के नए खंबे लगाने से पहले निगम के विद्युत विभाग द्वारा डिवाइडर के बीच हरियाली के साथ अब रौशनी करने के लिए पोल लगाने से पहले मजबूत फाउंडेशन बनाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षद एवं झोंन अध्यक्ष महेश बसवाल का कहना है कि हमारा प्रयास है कि अगले माह की शुरुआत में पवित्र सावन मास में जल्द से जल्द 15 अगस्त से पहले क्षेत्र के रहवासियों और व्यापारियों के साथ रोजाना यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को अंधेरे से राहत दिलाकर 50 से ज्यादा नई एलईडी से जगमगाहट करने की तैयारी तेजी से चल रही है।
