आज से 100 करोड़ राम-नाम जाप
नीम करौरी धाम पिगडंबर में श्रावण मास में आयोजन
नीम करौरी धाम पिगडंबर में आज से सावन मास के अन्तर्गत राम-नाम का जाप शुरू हुआ। प्रमोद झा ने बताया कि आज 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सौ करोड़ राम नाम का जाप अलसुबह से शुरू हुआ। राम भक्त बारी-बारी से आश्रम आकर राम नाम का जाप करेंगे।
वहीं प्रत्येक साधक काउंटर मशीन से राम नाम का जाप करेंगें। प्रति शनिवार को जागरण में रामभक्त सामूहिक राम नाम का जाप करेंगें। पूर्ण सावन माह मे सुंगधित फूल, जूही, मोगरा गुलाब आदि सुगन्धित फूलों से मंदिर परिसर को फूल बंगले के रूप में सजाया जाएगा।
पूरे श्रावण मास में राम नाम का जाप, श्री बालाजी महाराज के श्रृंगार, अभिषेक महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। राम नाम के जाप का आन लाइन रिकार्ड तैयार किया गया है। सौ करोड़ राम नाम के जाप का विश्व रिकार्ड होगा। इस काउंटर मशीन द्वारा रामभक्त सौ करोड़ राम नाम का जाप करेंगे।
