सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

किसानों के आन्दोलन की जीत हुई

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने कहा कि दो दिनों से भोपाल में किसान आन्दोलन चल रहा था। किसान लगातार मुख्यमंत्री निवास की ओर बेरिकेट्स हटाकर आगे बढ़ रहे थे। किसानों ने स्कूल बसें भी रोकी थी। 22 बैरिकेट्स हटाने की बात भी राजपाल ने बताई।

शासन ने किसानों की दो बातें खासतौर से मूंग खरीदी और खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था तत्काल करने की घोषणा की। राजपाल ने कहा कि चुनाव में भी भाजपा ने जो संकल्प पत्र में वादा किया था वह भी पूरा नहीं हो रहा है। अब किसानों के मूंग और ई-टोकन के दो दिनों के आन्दोलन के बाद शासन ने फैसला लिया।

यह फैसला भी अभी काफी नहीं है। राजपाल ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि सरकार मूंग की 100³ खरीदी करे, खाद-यूरिया की कालाबाजारी रोके, बिजली के बिल माफ करे और संकल्प पत्र के सभी वादे तुरंत पूरे करे। उक्त पूर्ण जानकराी मांग के साथ कांग्रेस नेता सन्नी राजपाल ने दी।