सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

शालेय अंडर-14 फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल शुरू

इंदौर। एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में शालेय अंडर- 14 जिला स्तरीय फुटबॉल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। चयन प्रतियोगिता में इंदौर जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। चयन ट्रायल के आधार पर इंदौर जिले की अंडर-14 शालेय फुटबॉल टीम का गठन किया जाएगा, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

विद्यालय की प्राचार्य निशा अहमद तथा स्कूल के जिला खेल अधिकारी विक्रांत आखरे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और जो आगामी

चयन ट्रायल के दौरान समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल अधिकारी संजय मिश्रा, रजत रोज, मीना शेंडगे एवं महावीर मालवीय सहित खेल प्रशिक्षक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में चल रहा हैं।