कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष
गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एनएमआईएमएस कॉलेज के सामने कॉलेज के छात्रों और युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व और आपसी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थर, ईंट और बेसबॉल बैट का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई युवक घायल हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की फरियाद पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष के फरियादी अक्षत पिता लोकेश कटारिया निवासी महेश नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कॉलेज के पास आरोपी त्रषि भादवार निवासी स्कीम 114 और तनिष्क रघुवंशी निवासी विजय नगर उसके पास आए। आरोपियों ने ‘तू कॉलेज में बहुत पार्टी करता है' कहकर विवाद शुरू कर दिया। जब फरियादी ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने गाली- गलौज करते हुए उस पर पत्थर से हमला कर दिया।
आरोपी अक्षत को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटते रहे। पुलिस ने अक्षत की शिकायत पर त्रषि और तनिष्क के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के फरियादी पर्व पिता चिराग देसाई निवासी बैंक कॉलोनी, अन्नपूर्णा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों दिव्यांश कुशमाकर, अर्पित जाट, ईशित गौर, अक्षत कटारिया, आयुष मित्तल और कार्तिकेय कुशमाकर के
