आवारा श्वान के आतंक से रहवासी परेशान
रामबाग क्षेत्र स्थित नारायण बाग में आवारा श्वान समूह ने आम लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रखी है। झुण्ड में यह श्वान किसी भी वाहन के पीछे और साइड से लपकते है। वाहन चालक इन श्वान से बचने की कोशिश में कई बार असफल होकर गिर रहे है।
राह चलते लोगों को और रहवासियों को भी यह श्वान हमला कर जख्मी कर रहे है। नारायण बाग में कई लोगों ने घर के बाहर डर के मारे निकलना बंद कर रखा है। रहवासियों ने इस मामले में निगम और झोन पर शिकायत भी की थी लेकिन संज्ञान नहीं लेने से श्वान के आतंक की परेशानी रहवासी झेल रहे है।
