आज वेटलिफ्टिंग में 2 मेडल की उम्मीद
ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ के गोल्ड समेत देश के खाते में कुल 10 मेडल आ गए हैं। जिसमें से 6 सोमवार देर रात आए। छठे दिन भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 6वें दिन कुल 5 मेडल मुकाबले खेले जाने वाले हैं।
