सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

यमाना मलिक ने दो स्वर्ण पदक जीते

पब्लिक स्कूल और इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित फॉयल चैलेंज में यमाना मलिक ने दो स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा। स्कूल की छात्रा यमाना मलिक ने टाइनी टोट्स और चाईल्ड कैटेगरी दोनों में स्वर्ण पदक जीता वहीं छात्रा आकिफा अंसारी ने सब जूनियर में स्वर्ण और मिनी एज ग्रुप में रजत पदक जीता। इलेक्ट्रॉनिक मशीन के रिमोट से प्रतियोगिता का शुभारंभ इंदौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य ने किया।

इस अवसर सचिव मास्टर सईद आलम, अनफाल अंसारी, शिनम खान, अब्दुल राशिद, सुमित्रा चंद्रवंशी मौजूद रहे। मनुश्री हार्डिया, इशिका वर्मा, अश्मि चौहान, लीब्रा काजी, अनिका, राधिका, मानवी सोनी, ज्ञान ज्योति, आयुषी बौरासी ने सफलता प्राप्त की।