सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

खाद्य विभाग ने फिर लिए खाद्य सैम्पल

खाद्य विभाग ने कल भी दूध और दूध उत्पादकों के जांच के अभियान में 5 दूध डेयरी, 1 मेस और 1 खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। 28 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से 38 खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग की गई।

मौके पर ही 38 खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक स्पॉट टेस्टिंग की गई। रामजी डेयरी नवलखा से 3 नमूने, श्री गौरी गोपाला मावा और डेयरी नवलखा से 5 नमूने, जय मातादी डेयरी लिम्बोदी से 4 नमूने, हनुमंत डेयरी लिम्बो से 6 नमने, द्वारकाधीश डेयरी लिम्बोदी से 5 नमूने और उत्तम भोग रेस्टारेंट के 3 नमूने लिए गए। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद आनंद बाजार स्थित साउथ इंडियन श्री कृष्णा हॉट चिप्स का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया।

शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए खाद्य पदार्थों में से बनाना चिप्स एवं बनाना चिली चिप्स के कुल 02 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।