सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

चना दाल में 150 से 200 रुपये क्विंटल की तेजी

ग्राहकी के अभाव में दालों में अब भाव घटने लगे हैं। हालांकि व्यापारी का कहना है कि उड़द दाल और मोगर में लगातार भाव में पिछले दिनों तेजी रही। जिसमें उड़द दाल और मोगर के भाव 125 से 130 रुपए किलो के ऊंचे भाव तक पहुंच गए थे। उड़द मोगर में लगातार तेजी 1200 से 1500 रु. क्विंटल पार हो गई थी।

इसलिए अब भाव में कमी कर बाजार घटाए जा रहे है। इससे थोक व्यापारियों के साथ खेरची व्यापारियों को भाव घटने से राहत मिलेगी। वही आम उपभोक्ताओं को भी दलों में भाव घटने से भी बड़ी राहत मिलेगी। दालों के लगातार भाव बढ़ने से किचन का बजट गड़बड़ाने लगा था। इसलिए अब तुवर दाल मूंग दाल और मुंग मोगर और उड़द दाल और मोगर में भाव घटाएं जा रहे हैं।