सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नए संभाग आयुक्त सोमवार को करेंगे ज्वाइन

इंदौर में लक्षकार की पहली बार पदस्थापना

राज्य सरकार के द्वारा कल एक आदेश जारी कर इंदौर के संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े का तबादला मुख्यमंत्री सचिवालय में कर दिया गया है। उन्हे मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर संभाग आयुक्त के रूप में इंदौर में भास्कर लक्षकार को पदस्थ किया गया है। वे अभी तक खाद्य विभाग के आयुक्त के रूप में काम कर रहे थे। उनके अब तक के कार्यकाल के दौरान इंदौर में यह उनकी पहली पदस्थापना है। इसके पहले उनके द्वारा विभिन्न शहरों में अलग-अलग दायित्व में कार्य किया गया है।