सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

संजय सेतु पर मिट्टी के टीले पर बने 8 मकान तोड़े

कभी भी तेज हवा के झोंके से यह मकान गिर सकते थे

नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय सेतु के दूसरे हिस्से में मिट्टी के टीले के ऊपर बने हुए 8 मकान तोड़े गए। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कभी भी तेज हवा के झोंके से यह मकान नीचे गिर सकते थे।

नगर निगम के द्वारा आज संजय सेतु के जवाहर मार्ग से चंद्रभागा की ओर जाने वाले हिस्से में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई को करने के लिए निगम की रिमूवल टीम बड़े भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस कार्रवाई को शुरू करने से पहले ही निगम के द्वारा इस बात की तस्दीक कर ली गई की इन मकान मालिकों के पास नगर निगम द्वारा भेजे गए नोटिस बराबर मिल गए थे।

निगम की टीम के द्वारा इन मकान मालिकों को पहले से ही नोटिस भेज कर यह कह दिया गया था कि उनका मकान मिट्टी के टीले के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में कभी भी तेज हवा चलने पर मकान गिर सकता है। कभी भी जोरदार बारिश होने पर मकान के नीचे लगा हुआ मिट्टी का ढेर खसक सकता है।

ऐसे में यदि मिट्टी हटेगी तो मकान गिर जाएगा। ऐसी स्थिति में इस मकान में रहना जानलेवा साबित हो सकता है। इसी आधार पर नगर निगम की टीम आज यहां पर मिट्टी के टीले पर बने हुए 8 मकान तोड़ने के लिए पहुंची। वहां पर दो मकान तो खाली पड़े हुए थे उन मकान को तत्काल तोड़ दिया गया।

एक मकान ऐसा था जिसमें की लोग रह रहे थे। इस मकान का सामान निकला गया। इसके बाद में इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण करने के लिए नगर निगम के द्वारा बड़े पैमाने पर रिमूवल की कार्रवाई की गई थी। उससे कार्रवाई के बाद बहुत सारे मकान ऐसे थे जो मिट्टी के टीले पर बने हुए नजर आने लगे थे।

इन मकानों की स्थिति अत्यंत खतरनाक थी। ऐसी स्थिति में नगर निगम के द्वारा आज यह कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में पैदा होने वाले खतरे की संभावना को समाप्त कर दिया गया।