भारतीय संस्कृति के साथ स्वदेशी मेला लगेगा
त्रचा श्री सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी,एवं श्री प्रज्ञान् गुरुकुलम् के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक गांधी हाल में आयोजित होगा। भारतीय संस्कृति के साथ मेला आयोजित होगा। ज्योतिष की विधाएं भी बताई जाएगी।
भारतीय परिधान हमारी पहचान हमारी संस्कृति हमारा सम्मान 28 राज्यों के परिधान पहन महिलाएं अपने परिधान के साथ स्वयं के बिजनेस को प्रमोट कर सकेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत की शाम देश के साथ इसके अलावा विभिन्न प्रकार के स्वदेशी स्टाल भी है स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ, भारतीय संस्कृति, भारतीय परिधान,और ज्योतिष से परिचय एवं मेले का आनंद भी ले सकेंगे। त्रचा मनोज अग्रवाल ने उक्त जानकारी दी।
