छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरित मात्र 7 मिनिट की रामामृतम ध्यान साधना
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिट़ीजन, इंदौर मानव सेवा में अग्रणी जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिट़ीजन की मासिक साधारण सभा ‘द ब्लू लॉट्स' गार्डन योजना क्र 71 इंदौर पर आयोजित की गई है। इसमें संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माह चार स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने की बात बताई गई।
शिक्षण सामग्री वितरित की गई, छात्रों को स्कालरशिप दी गई। सुरेश देशलहरा, गोपीलाल सामोता, भंवरलाल कासवा, विजयसिंह नाहर, सुरेशचंद जैन, अशोक सोजतिया, श्रेनिक तांतेड, जिनेन्द्रकुमार पारख, एस के मारू, सुरेशजी सकलेचा, किरण संचेती, अरविन्द चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
कार्यकाल के चुनाव
एमजी रोड, सिटी सेंटर पर सुबह रामामृतम ध्यान साधना का सार्थक आयोजन किया गया जिसमें परिसर स्थित सभी प्रतिष्ठानों के सहयोगी बंधुओं, संचालकों एवं परिवारजनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर 7 मिनिट की ध्यान साधना कर स्वयं के लिए आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर साधुमार्गी जैन समता संघ के अध्यक्ष पारस बोहरा ने प्रारम्भ में सभी प्रशिक्षकों का स्वागत किया। आयोजन से पारस बोहरा, मनीष बोहरा, स्वाति बोहरा जुड़े रहे।
