निगम ने की ट्रेड लायसेंस नहीं होने पर सात दुकान सील
इंदौर। सिटी
नगर निगम के लायसेंस विभाग द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई तथा जिन दुकानों के ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण (रिन्यूअल) नहीं कराया गया था, उन्हें तत्काल नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 36 ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया, जिससे निगम को 51,475 का राजस्व प्राप्त हुआ।
वहीं, स्टाइल एक्स रेडीमेड, न्यू फैशन गारमेंट्स, बागेश्वर बालाजी कलेक्शन, इंडियन ड्रेसेस, आउटफिट फैशन एवं अन्य में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस संचालित पाई गई 7 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।
