भड़की महावर नगर की महिलाएं पानी के लिए आई रोड पर
आज सुबह महूनाका से अन्नपूर्णा रोड के बीच स्थित महावर नगर कालोनी की महिलाएं नाराज होकर रोड पर आ गई और उन्होंने कहा कि सालों से हम पानी के लिए परेशान है और इस परेशानापैको दूर करने के लिए 8 फीट नीचे नई पाइप लाइन डाल दी गई थी इस नई पाइप लाइन के बावजूद ऊपर पानी नहीं आ रहा है, जिससे पानी की परेशानी बनी हुई है। रहवासियों का कहना था कि जब लाइन डल रही थी तब भी हमने इतनी नीचे लाइन डालने का विरोध किया था। इस कारण पानी ऊपर ठीक से नहीं आ रहा है और नाराज भड़की महिलाओं ने रोड पर जाम की स्थिति बना दी।
