सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

महापौर बोले-अतिशीघ्र शुरू हो निगम का डिजिटल पोर्टल

स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक

शहर के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी कार्यालय में डिजिटलाइजेशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित डिजिटल पोर्टल की प्रगति, डोमेन चयन और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, स्मार्ट सिटी सीईओ अर्थ जैन तथा

के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एजेंसी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी और पोर्टल के विभिन्न मॉड्याूल एवं तैयारियों से अवगत कराया। बैठक के दौरान पोर्टल के डोमेन नाम को लेकर भी चर्चा हुई। विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श के बाद कुछ नामों पर सहमति बनी, जिन पर शीघ्र अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रस्तावित डोमेन को लेकर भी विचार किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ अतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि समयसीमा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।