लाठीचार्ज वहां, धरना-प्रदर्शन यहां
इंदौर
(सिटी ब्लास्ट
देपालपुर विधानसभा की दावेदारी जता रहे दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल भी कल बेटमा में हुए धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन बेटमा ब्लॉक में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मोतीसिंह पटेल ने भी राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में शिरकत की और सभी ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का काम जो दिल्ली में किया गया है, हम उसका विरोध करते हैं।
लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच होना चाहिए एवं जो भी दोषी है उन पर कठोर कार्रवाई हो। युवा छात्रों की हित की रक्षा होना चाहिए।
