सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आज से शुरू होंगी जिले की शालेय खेल गतिविधियां

इंदौर। 24 जुलाई से जिले की शालेय खेल गतिविधियां शुरू होने जा रही है। इसके लिए खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जुलाई से शुरू होकर ये खेल गतिविधियां सितंबर तक चलेगी। अधिकांश खेलों का आयोजन निजी स्कूलों में भी कराया जाएगा।

गत दिनों जिले का कैलेंडर बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई थी, जिसके बाद तय कैलेंडर के अनुसार 24 जुलाई से शुरू हो रहे है। पहले दिन रोप स्कीपिंग से शुरुआत होगी। यह स्पर्धा शास. मालव कन्या उमावि मोती तबेला पर खेली जाएगी। वहीं इसी दिन कलारी पट्टू की स्पर्धा भी होगी, जो गुरु शरण पब्लिक स्कूल लिम्बोदी खंडवा रोड पर खेली जाएगी।

इसके बाद 27 जुलाई से तलवारबाजी, योगा, 29 जुलाई से फुटबॉल, बास्केटबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन और हैंडबॉल की स्पर्धा होगी। इसके बाद अगस्त माह में भी 3 अगस्त से स्पर्धाएं खेली जाएगी। इस बार कलारी पट्टू, सपकटेकरा, कूडो, मार्डन पैथटलॉन, थांगटा मार्शल आर्ट जैसे खेलों को भी शामिल किया गया है।