गलियों में शुरू होगा सीमेंट कांक्रीट का कार्य
लंबे समय से परेशान रहवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
विधानसभा दो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 में कुलकर्णी नगर से अगरबत्ती चौक के पीछे की गलियों में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की बजाय निगम का प्रयास है कि यहां नई चमचमाती सीमेंटेड सड़क का निर्माण किया जाए। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ निगम भी लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन तीसरी बार प्रयास के बाद भी फिलहाल कोई ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं है। इसके बाद अब निगम ने एक बार फिर से प्रयास कर कुलकर्णी नगर में आसपास के एरिया में अगरबत्ती चौक सहित अन्य गलियों में सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी की है जिसके तहत अगले माह में बेहद जल्द यहां सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण शुरू होगा। जिससे आसपास के लोगों के साथ यहां से गुजरने वाले सैकड़ो रहवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
लगातार कर रहें लोग मांग लेकिन नहीं शुरू हो
पाया काम- बड़ी बात यह है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। बोरठलाबी की ड्रेनेज और नर्मदा लाइन डालने के लिए पिछले दिनों कई बार सड़क खोदी गई जिसके कारण क्षेत्र की पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसलिए निगम द्वारा अब यहां जल्द नहीं सीमेंट सड़क निर्माण की तैयारी है जिसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कहा जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द टेंडर संबंधित प्रक्रिया पूरी होते ही हाथों हाथ काम भी शुरू हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कोई बात नहीं पेमेंट आराम से आ जाएगा मैंने बिल मिला के नहीं इसलिए कॉल किया था। मम्मीजी पूरी तरह स्वस्थ हो जाए उसके बाद करिएगा।
