सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हनुमान मंदिर से न्यू आरटीओ रोड तक चार किमी सीमेंटेड सड़क तैयार

अब पीडब्ल्यूडी का सर्विस रोड चौड़ी करने का प्रयास

राऊ विधानसभा के शहरी क्षेत्र पालदा नाका हनुमान मंदिर चौक से लेकर न्यू आरटीओ रोड नायता मुंडला तक के बड़े हिस्से में लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्माणाधीन लगभग 4 किलोमीटर लंबी नई सीमेंटेड सड़क बनकर तैयार हो गई है। वहीं अब बचे हिस्से में सर्विस रोड निर्माण और चौड़ीकरण की तैयारी भी पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दी है।

गार्डन के सामने से लेकर हनुमान मंदिर तक हो रहा दूसरे चरण में चौड़ीकरण-

बड़ी बात यह है कि पहले चरण में पीडब्ल्यूडी द्वारा पिछले साल नाके से लेकर न्यू आरटीओ रोड़ तक के लंबे हिस्से में करोड़ों रुपए की लागत से लंबी चौड़ी मुख्य सड़क का निर्माण पूरा किया था। वहीं अब बचे हिस्से में मल्हार गार्डन के सामने से लेकर पालदा नाका हनुमान मंदिर चौक तक दोनों तरफ खुदाई कर लंबी - चौड़ी ड्रेनेज लाइन डालने के बाद अब इस हिस्से में भी सीमेंटेड सड़क निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिससे लोगों को बारिश के सीजन में ज्यादा दिक्कत न हो।

पीडब्ल्यूडी की तैयारी है कि इस हिस्से में भी सड़क बनकर तैयार हो जाए ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। इसको लेकर तेजी से काम शुरू करने की तैयारी है ताकि जल्द लोगों को राहत मिल सके।