जैन ग्रुप ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन,चोईथराम नेत्रालय जिला सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान मे पब्लिक स्कूल नंदबाग, पर नेत्र शिविर लगाया जिसमें 165 मरीजों ने लाभ लिया 24 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनके आपरेशन निशुल्क होंगे जरूरतमंद को 75 चश्मे रियायती दरों पर दिए गए। सुरेश देशलहरा, अनोखीलाल जैन, आरएन मिश्रा, भवरलाल कासवा, सुभाष गोखर, डॉ. जितेन्द्र पारख, किरण संचेती, अरविन्द चोधरी, महेश डकोलिया, पारस कटारिया, चन्द्र कुमार फतेपुरिया, मनोज जैन, अरविंद ठाकुर,रीना जैन, प्रदीप मोर्य, तेजसिंह बेस सेवारत रहे।
