सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नारनोली ट्रस्ट के चुनाव में अग्रवाल पैनल

श्री नारनोली अग्रवाल पंचायती ट्रस्ट के चुनाव में हुकमचंद अग्रवाल पैनल के सभी 11 प्रत्याशी भारी मतों से विजयी रहे। चुनाव अधिकारी सावन गर्ग एवं अभिभाषक महेश गर्ग के निर्देशन में तेली बाखल मल्हारगंज स्थित ट्रस्ट भवन पर हुए चुनाव में कुल 131 में से 122 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। पैनल संयोजक विजय अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों ने देर रात को मतगणना के बाद घोषित किए गए नतीजों में सर्वश्री हुकमचंद अग्रवाल, डॉ महेश गर्ग, विजय कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल दद्दू, प्रकाश ऐरन तीन इक्का, विनय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विनोद कुमार बंसल, गोपाल दास अग्रवाल, डॉ संजय अग्रवाल एवं योगेश अग्रवाल को विजयी घोषित किया। विजयी उम्मीदवारों का सम्मान किया गया।