सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कसेरा बाजार स्कूल के विद्यार्थियों को मिली सफलता

श्री कसेरा बाजार विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थी सौम्य चौलकर और जुनैद अशरफी ने संभाग स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूल और स्वयं को सफलता दिलाई। इन दोनों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं पुष्पेन्द्रसिंह चौहान ने ब्रोंज मैडल और देवांग सिसोदिया ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया।

आज स्कूल की असेम्बली द्वारा सुबह मंच से इन चारों विद्यार्थियों का सफलता पर सम्मान किया गया। प्राचार्य वर्षा झंवर, उपप्राचार्य नेहा श्रीधर, खेल प्रशिक्षक लोकेश केसरवानी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने में मौजूद रहे।