विजयवर्गीय की भुट्टा पार्टी आज
मानसून के दौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर साल अपने भोपाल निवास पर भुट्टा पार्टी का आयोजन करते हैं। इस पार्टी में भुट्टे और उससे अलग-अलग व्यंजन बनाए जाते हैं। मंत्री की यह भुट्टा पार्टी राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बनती है, क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होते हैं। भोपाल में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आज शाम को होने वाली भुट्टा पार्टी में भुट्टे का स्वाद राजनीतिक और दोस्ताना अंदाज में लिया जाएगा।
