सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

विधानसभा 4 की महिला प्रभारियों को बदला जाएगा

विधानसभा 4 की बैठक कल गांधी भवन में आयोजित की गई। शहर अध्यक्ष चिन्टू चौकसे, प्रभारी शैलेष गर्ग, संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल सहित अन्य ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि विधानसभा 4 के 13 वार्डों के पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र 5 दिनों तक 23, 24, 25, 27 और 29 जुलाई को उन्हीं के वार्डों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित कर दिए जाएंगे।

हर वार्ड में मीटिंग होगी और यह भी निर्देशित किया गया कि वार्ड के हर बूथ पर अध्यक्ष, प्रभारी, महिला प्रभारी की नियुक्ति जहां बची है वह काम अब 10 दिनों में पूरा करना होगा। इधर यह भी बताया गया कि विधानसभा 4 के 13 वार्डों में महिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी उनमें कुछ महिला पदाधिकारी एक्टिव नहीं है अब उनको बदलकर नए महिला पदाधिकारी प्रभारी के रूप में बनाए जाएंगे। साथ में यह भी कहा गया कि बूथ स्तर की कमेटी पर तत्काल ध्यान देवे और जिन्हें भी विधानसभा 4 के 13 वार्डों में चुनाव लड़ना है वे अपने-अपने वार्डों में एक्टिव हो जाए, किसी को भी बायोडाटा देने की जरूरत नहीं है, जिनका काम दिखेगा उनको आगे होकर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।