केन्द्रीय मंत्री के सामने रखा विकास का एजेंडा
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात कर इंदौर सहित अन्य नगरीय निकाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सड़कों के लिए विशेष निधि से लेकर 74वें संविधान संशोधन तक के मुद्दे रखे गए। अर्बन चैलेंज फंड के प्रस्तावों की शीघ्र मंजूरी का आग्रह, देपालपुर के स्वच्छता मॉडल की बुकलेट भेंट, जन शहरी आजीविका कार्यक्रम को देशभर में लागू करने का सुझाव दिया गया।
उल्लेखनीय है कि महापौर के पास राष्ट्रीय और प्रादेशिक निकाय से संबंधित दायित्व भी है। इसलिए महापौर ने परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों का आधिकारिक पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान इंदौर के विकास, नगरीय निकायों की वित्तीय मजबूती, 74वें संविधान संशोधन के प्रभावी क्रियान्वयन, जन शहरी आजीविका कार्यक्रम तथा स्वच्छता मॉडल जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इंदौर के लिए स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2025-26 योजना के तहत सड़कों एवं अन्य आधारभूत अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए विशेष अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जिनके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से शीघ्र वित्तीय स्वीकृति आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत इंदौर नगर निगम द्वारा भेजे गए
