आय से 258 प्रतिशत अधिक निकली चल-अचल संपत्ति
एक प्लॉट के अलावा इंदौर की ओमेक्स सिटी में एक प्लॉट भी खरीदा है। सेमिल के दामाद सुनील भी बिजली कंपनी में ही कार्यरत हैं, उनके एवं उनके पिता के नाम से भी ट्रांसफार्मर बनाने की और रिपेयरिंग करने की फैक्ट्री है। खास बात यह है कि करीब एक हफ्ते पहले सेमिल का
छापेमारी के दौरान आरोपी का सिलिकॉन सिटी में 1.20 करोड़ रुपये का तीनमंजिला मकान मिला है। इसके अलावा आरोपी ने अपने पुत्र शुभम के नाम पर पीथमपुर में 1.25 करोड़ की ट्रांसफार्मर बनाने की 'शुभम इलेक्ट्रिकल' फैक्ट्री, पुत्रवधु के नाम पर पीथमपुर में 1 करोड़ की दो अन्य फैक्ट्रियां, दामाद व पुत्री के नाम पर उज्जैनी (धार) में 1.50 करोड़ की 'एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स' और 'कृष्णा पावर' नाम से प्लॉट व फैक्ट्रियां खोल रखी थीं। रिश्तेदारों के नाम पर भी उज्जैनी में 'ए-वन इलेक्ट्रिकल' नाम से करोड़ों रुपये की फैक्ट्री पाई गई है।
इतना ही नहीं, आरोपी ने फैक्ट्रियों के कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए सिलिकॉन सिटी में 60 लाख का भवन, अंजनी नगर व देवास नाका में कार्यालय, ओमेक्स सिटी में 20 लाख का प्लॉट, 15 लाख रुपये की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार
