यह हो रहा है बदलाव
नया और आगामी बुनियादी ढाँचा व्यावसायिक माँग और टेक उद्योगों की वृद्धि को देखते हुए शहर में नए इंप्रास्ट्रक्चर का त़ेजी से विकास हो रहा है। 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नई ग्रीन- बिल्डिंग आईटी पार्क-3 और आईटी पार्क- 4 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन नए पार्कों के पूरी तरह से चालू होने पर लगभग 10,000 से 15,000 युवाओं के लिए नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है।
